Showing posts with label हम हिन्दुस्तानी. Show all posts
Showing posts with label हम हिन्दुस्तानी. Show all posts

हम हिन्दुस्तानी

कारगिल का युद्ध हो
या सन बासठ की लड़ाई 
मरते हैं सारे हिन्दुस्तानी भाई 
तब न होता कोई 
हिन्दू-मुस्लिम-सिख-इसाई
क्यों नहीं सीमाओं पर होते 
ऐसे सिपाही , भ्रष्ट नेता , बेईमान व्यापारी 
मुहल्ले का दादा 
चौक का गुण्डा
जो डरा धमकाकर 
माल खिलाकर 
युद्ध को 'फिक्स' कर लेते 
अपने देश के लिए 
अपने हुनर का कमाल दिखाते 
उनकी ज़मीन भी हड़प कर ले आते !
ऊपर से देवता अन्दर प्रपंच 
ऐसे हैं नेता टुच्चे सरपंच 
मदारी डुगडुगी बजाओ 
ऐसा नाच नचाओ 
सारों को हिन्दुस्तानी होने का पाठ पढ़ाओ
उन्हें समझाओ 
भ्रष्टता और बेईमानी से
छुटकारा दिलाओ 
भारत सोने की चिड़िया न सही
असली चिड़ियों का बसेरा तो बनाओ 
हम हैं हिन्दुस्तानी 
यह समझो और समझाओ |
                                             प्रतिभा प्रसाद |