Showing posts with label आत्म विजेता. Show all posts
Showing posts with label आत्म विजेता. Show all posts

आत्म विजेता

..........आत्म विजेता ....... प्रतिभा प्रसाद कुमकुम जमशेदपुर

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

आत्म विजेता बनने के लिए
करना है एक काम
मनसा वाचा कर्मणा
आचरण में आत्मसात
धर्म नीति की कामना
सदा सर्वदा साथ
धर्म की राह पर
नीति भी साथ हो
न कोई पाप हो
पूण्य का प्रताप हो
आत्म विजय प्राप्त हो
मनसा वाचा कर्मणा
नित्य साथ साथ हो
दुर्गम राह पर
यही मेरे हाथ हो
आत्म विजेता बनने की
यही एक राह है
चल पड़ें हैं राह पर
मंजिल मेरे पास है. ।।


🌹.       प्रतिभा प्रसाद कुमकुम जमशेदपुर।
              27.4.17... सर्वाधिकार सुरक्षित।